Varanasi

अक्षय तृतीया पर मारवाड़ी युवा मंच (वरुणा शाखा) ने अंध विद्यालय में कराया भोजन वितरण

रिपोर्ट: श्रुति सूर्यवंशी

वाराणसी। अक्षय तृतीया जैसे पुण्य पर्व पर मारवाड़ी युवा मंच, वाराणसी की वरुणा शाखा ने सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की। दुर्गा कुंड स्थित अंध विद्यालय में मंच की ओर से जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया, जिसमें महिलाएं और बच्चे समेत करीब 250 से 300 लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा की अध्यक्ष निधि जसरापुरिया, सचिव पूजा डेरोलिया और कोषाध्यक्ष रितु तुलस्यान ने किया। इस अवसर पर मंच की चार्टर अध्यक्षा अनीता गिनोडिया, पूर्व  अध्यक्षा प्रीति केजरीवाल, संरक्षक मंडल से आशा जालान, अंजना गिनोडिया, आशा केजरीवाल, संतोष पारिक, सुनीता अग्रवाल, अनीता लील्हा तथा सदस्य रजनी रुंगटा, पूनम डीरोलिया और आयुषी अग्रवाल भी मौजूद रहीं।

इस आयोजन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक भोजन पहुंचाने और “जन सेवा, नारायण सेवा” के मूल मंत्र को साकार करने का रहा। मंच की यह पहल सामाजिक समरसता और मानवीय करुणा की ओर एक प्रेरणादायक कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button