Ghazipur

अवैध असलहा संग शातिर बदमाश गिरफ्तार, दर्ज है आधा दर्जन से ऊपर मुकदमें

अंकित मिश्रा

 

गाजीपुर। खानपुर थानाक्षेत्र के बेलहरी से एक बदमाश को अवैध असलहा संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक गुलाब चन्द्र गुप्ता मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे कि जरिये मुखबिर की सूचना पर सतर्क होकर क्षेत्र के बेलहरी स्थित केड़वा मार्ग पर चेकिंग करने लगे कि तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक को आता देखा गया, और रुकने के लिए इशारा किया गया तो युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस को देख जैसे ही वह अपनी मोटरसाइकिल घुमाया की हड़बड़ाहट में गिर पड़ा। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के द्वारा उसे पकड़ लिया गया और भागने का कारण नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शिवम यादव उर्फ छग्गन पुत्र रामपत निवासी बघनंदरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बताया। पकड़े गए अभियुक्त की जब तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक अदद 315 बोर का देशी तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बरामद कर लिया गया।

थानाध्यक्ष खानपुर राजीव कुमार पांडेय जब बताया कि मामला संगठन में है उक्त युवक के खिलाफ जौनपुर और आजमगढ़ में लूट, हत्या व अन्य गंभीर मुकदमे में आधा दर्जन से ऊपर मुकदमा दर्ज हैं। युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओ में जेल भेज दिया गया है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button