VaranasiCrime

कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 6 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत एलटी कॉलेज परिसर से 20,700 रुपये, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन बरामद

ख़बर भारत, डेस्क

 

 

कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 6 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत एलटी कॉलेज परिसर से 20,700 रुपये, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन बरामद

 

कैन्ट थानान्तर्गत खजुरी के रिहायशी एरिया में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत चार गिरफ्तार

 

 

वाराणसी में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैंट के पर्यवेक्षण में “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत की गई।

15 जनवरी 2026 को ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के अंतर्गत चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कैंट थाना पुलिस टीम ने एलटी कॉलेज परिसर के अंदर मंदिर के पास अर्दली बाजार क्षेत्र में दबिश दी। मौके पर सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए छह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, मालफाड़ पर रखे 12,010 रुपये, जामा तलाशी से 8,690 रुपये सहित कुल 20,700 रुपये नकद तथा 6 मोबाइल फोन बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्त अर्दली बाजार व आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। अभियुक्त क्रमांक 1, 2, 3, 5 और 6 के खिलाफ थाना कैंट में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि अभियुक्त रोहित श्रीवास्तव के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, चौकी प्रभारी अर्दली बाजार उपनिरीक्षक उमाशंकर, उपनिरीक्षक सत्यम यादव, उपनिरीक्षक बलवंत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

कैंट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सघन अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button