Varanasi

“कौन हैं वो 9 चेहरे जिनपर टूटा साइबर पुलिस का कहर? पहली बार लगा गैंगस्टर एक्ट, 2 को मिली सजा”

"साइबर ठगों की उलटी गिनती शुरू! वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 पर गैंगस्टर, 2 को हुई सजा"

खबर भारत, डेस्क

 

वाराणसी। साइबर अपराध के खिलाफ वाराणसी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए पहली बार 9 साइबर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। एडीसीपी क्राइम श्रुति श्रीवास्तव के गहन पर्यवेक्षण और साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में इस वर्ष अब तक यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

इतना ही नहीं, पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते दो अभियुक्तों को न्यायालय से सजा भी दिलाई गई है, जो कि साइबर क्राइम के मामलों में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

एडीसीपी श्रुति श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि साइबर ठगी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज़ किया जाएगा और ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराध समाज के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं, और वाराणसी पुलिस ठगों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए संकल्पित है। इस कार्रवाई से आमजन में एक भरोसा जगा है कि अब डिजिटल ठगों की खैर नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button