News
क्षत्रिय महासभा के नेता को गाली देना पड़ा भारी, करणी सेना जिलाध्यक्ष पर एफआईआर

रिपोर्ट: नीरज सिंह।
वाराणसी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रांत सिंह को फोन पर गाली-गलौज, धमकी देने और उनकी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में करणी सेना के जिला अध्यक्ष आलोक कुमार डालू के खिलाफ थाना सारनाथ में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित के अनुसार 20 दिसंबर 2025 की सुबह आरोपी ने फोन कर अपशब्द कहे और धमकी दी। बताया गया कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर सर्वण समाज की आवाज उठाने से नाराज असामाजिक तत्वों द्वारा यह हरकत की गई, जिस पर प्रशासन से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई कराई गई है।




