Ghazipur

“खानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 114 किलो एल्युमिनियम तार चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार”

रिपोर्ट: अंकित मिश्रा।

 

ख़ानपुर। खानपुर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को खानपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि तेतारपुर कैनाल से एल्यूमिनियम तार चोरी कर भागे युवक गौरहट स्थित गोमती नदी किनारे नाव के माध्यम से माल को वाराणसी ले जाने की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष खानपुर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और वहां दबिश दी और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 114.720 किलो एल्यूमिनियम तार बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी किया गया माल वाराणसी में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 333/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र शंकर राम, निवासी बहुरा, थाना खानपुर जनपद गाजीपुर और सचिन निषाद उम्र 25 वर्ष पुत्र अनिरुद्ध निषाद, निवासी धौरहरा, थाना चौबेपुर, वाराणसी शामिल हैं। थानाध्यक्ष खानपुर राजीव पांडेय ने बताया कि अभियुक्तों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button