Ghazipur

गाजीपुर के दो युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस अवार्ड

डॉ. उरूज फात्मा को सामाजिक कार्यों और महिला सशक्तिकरण के लिए, शीर्ष दीप शर्मा को 50 बार रक्तदान और सेवा कार्यों के लिए मिला सम्मान

रिपोर्ट: राहुल पटेल।

 

गाजीपुर। जिले के दो युवाओं ने अपनी उपलब्धियों से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉ. उरूज फात्मा और शीर्ष दीप शर्मा को इंग्लैंड स्थित वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। यह सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट्स (NIFA) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह में प्रदान किया गया।

डॉ. उरूज फात्मा को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने, महिलाओं को शिक्षा और करियर के प्रति जागरूक करने, उन्हें चुनौतियों से निपटने में मदद करने और रक्तदान को बढ़ावा देने जैसे योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, शीर्ष दीप शर्मा को अब तक 50 बार रक्तदान करने और हजारों जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाने के कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया।

दोनों युवाओं को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस इंग्लैंड सर्टिफिकेट और यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर NIFA के फाउंडर चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे और प्रदेश सचिव राजीव गोयल ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button