Ghazipur

गाजीपुर: चोचकपुर में चोरी का बोलबाला, डीजे इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से 2 लाख का माल साफ

करंडा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी बड़ी चोरी, पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल

राहुल पटेल, गाज़ीपुर

 

 

  • करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं
  • एक हफ्ते में दूसरी बड़ी वारदात, डीजे की दुकान से दो लाख का माल गायब
  • पुलिस की लापरवाही पर ग्रामीणों और व्यापारियों में बढ़ा आक्रोश

 

गाजीपुर: करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती रात चोरों ने दूबे मोड़ सोनहरियां स्थित नए कटरे में खुले एसके डीजे इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान उड़ा लिया।

पीड़ित दुकान मालिक चंदन कुमार (पुत्र स्व. उमाशंकर राम) ने हाल ही में यह दुकान शुरू की थी। चोरी की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और व्यापारियों में दहशत फैल गई। पीड़ित ने करंडा थाने में लिखित तहरीर दी है।

इस वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मामला इसलिए और गंभीर है क्योंकि महज एक सप्ताह पहले ही इसी इलाके में एक फौजी के घर चोरी हुई थी।

लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों और व्यापारियों की नींद उड़ गई है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस रात्रि गश्त तेज करे और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

 

वाराणसी में वाहन माफिया की गुंडागर्दी: ड्राइवर का अपहरण, गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर पिटाई, पुलिस ने दर्ज की FIR

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button