Ghazipur

गाजीपुर: सैदपुर तहसील में विधिक सेवा दिवस पर शिविर आयोजित, निशुल्क कानूनी सहायता पर जागरूकता रैली निकाली

आकाश पाण्डेय, गाज़ीपुर

 

गाजीपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव विजय कुमार IV, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के निर्देश पर रविवार 9 नवंबर 2025 को तहसील सैदपुर के तहसील सभागार में विधिक सेवा दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार एवं सचिव तहसील विधिक सेवा समिति सैदपुर हिमांशु सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली निकालकर की गई, जिसमें आमजन और आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Chandauli: जिलाधिकारी ने सकलडीहा के गांवों में SIR अभियान का निरीक्षण किया, बीएलओ को घर-घर प्रपत्र वितरण के सख्त निर्देश

शिविर में सचिव/तहसीलदार हिमांशु सिंह ने उपस्थित लोगों को संविधान के अनुच्छेद 39(A) के तहत निशुल्क विधिक सहायता, अनुच्छेद 14 एवं अनुच्छेद 22(1) के तहत विधि के समक्ष समानता के अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कतार में अंतिम खड़े व्यक्ति को भी न्याय पाने का पूरा अधिकार है। तहसीलदार ने जानकारी दी कि तहसील सैदपुर पर लीगल एड क्लीनिक (LAC) स्थापित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है। यहां अधिकार मित्र नियुक्त हैं, जो प्रत्येक कार्य दिवस पर उपस्थित रहते हैं। आमजन अपनी समस्याएं बताकर निस्तारण करा सकते हैं।

कानपुर देहात: आटा चक्की में भयानक विस्फोट, हाईस्कूल छात्र का सिर फटाकर मौके पर मौत; CCTV वीडियो वायरल

लीगल एड क्लीनिक की स्थापना राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजीपुर के मार्गदर्शन में की गई है। शिविर में सभी उपस्थित लोगों को निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई और उन्हें अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने की अपील की गई।

भांवरकोल: पोखरी में मछली मारते समय फिसला पैर, 50 वर्षीय व्यक्ति की डूबकर हुई मौत

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार विश्राम यादव, अमीन संघ अध्यक्ष संतोष पांडेय, PLV/अधिकार मित्र रणजीत कुशवाहा, कंचन मौर्या, BCPM मंजू यादव सहित समस्त संबंधित आशा कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं। यह शिविर विधिक जागरूकता फैलाने और गरीबों तक न्याय पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। प्राधिकरण ने ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प जताया।

वाराणसी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थल का औचक निरीक्षण किया, SIR अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button