Ghazipur
गुमनामी की राह से अपनापन तक: गाजीपुर पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को लौटाया उसके घर

रिपोर्ट: राहुल पटेल।
गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के ग्राम खानकाह कलां में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक अज्ञात महिला भटकती हुई मिली। जानकारी होने पर गाजीपुर पुलिस ने महिला को अपने संरक्षण में लिया और उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए। पूछताछ के दौरान महिला ने अपने पिता का नाम मुबारक और निवास जनपद सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र का बताया। इस आधार पर पुलिस ने सीतापुर पुलिस से संपर्क किया और परिवार का पता लगाया।
कुछ समय बाद महिला का भाई इरशाद अली गाजीपुर पहुंचा और अपनी बहन की पहचान करते हुए उसे सकुशल अपने साथ ले गया। इस दौरान महिला को वन स्टाफ सेंटर गाजीपुर में रखा गया था, जहां पुलिस टीम ने उसकी देखभाल की। महिला को भाई के सुपुर्द करने के बाद परिजनों ने गाजीपुर पुलिस के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और धन्यवाद दिया।




