चंदौली के तीन ग्राम प्रधानों को मिला राष्ट्रीय सम्मान: मॉडल यूथ ग्राम सभा पुरस्कार!
चंदन सिंह, ख़बर भारत, चन्दौली

दिल्ली/चंदौली: जिले के तीन ग्राम प्रधानों को नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह समारोह बीते बुधवार को हुआ, जिसमें केंद्रीय पंचायती राज मंत्री डॉ. एस.पी. बघेल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
चंदौली: BJP पर मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश का गंभीर आरोप, समाजवादी पार्टी का तीखा हमला
सम्मानित ग्राम प्रधान
सम्मान पाने वालों में धानापुर विकासखंड की प्रहलादपुर ग्राम पंचायत के प्रधान आशुतोष कुमार सिंह उर्फ मिंटू, मढ़िया ग्राम पंचायत के प्रधान आशुतोष जायसवाल और चहनिया विकासखंड के हुदहुदीपुर ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह रिंकू शामिल हैं। ग्राम पंचायत प्रहलादपुर को सरकारी योजनाओं के तहत गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों के लिए जिला, प्रदेश और केंद्र स्तर की जांच के बाद यह पुरस्कार मिला।
धानापुर में जोरदार स्वागत
सम्मान प्राप्त करने के बाद आशुतोष सिंह मिंटू के धानापुर लौटने पर हजारों ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कस्बे का भ्रमण कर शहीद पार्क पहुंचे और 1942 के धानापुर गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मिंटू को इससे पहले भी राजकीय सम्मान मिल चुका है।
प्रधान का श्रेय और संकल्प
ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ने 2021 से पदभार संभालने के बाद गांव के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विधायक सुशील सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, विधायक सैयद राजा और प्रमुख धानापुर को दिया। बीजेपी नेता रमेश यादव बबलू ने कहा कि मिंटू हमेशा विकास में लगे रहते हैं, अन्य प्रधानों को उनसे सीखना चाहिए।
उपस्थित प्रमुख लोग
इस अवसर पर रामजी कुशवाहा, संतोष गुप्ता, बीरेंद्र यादव, बृजेश गोड़, कमलाकांत मिश्रा, गोपाल बिंद, संजय बिंद, छविनाथ मौर्य, अखिलेश कुमार, तेरस गोड़, शेषनाथ, बाबूलाल कुशवाहा, निक्कू श्रीवास्तव, शमशेर अली, मनीष सिंह, अनिल यादव, उदल राम, धनंजय रस्तोगी, गुलशन सेठ, रंजन सेठ और बिहारी बहेलिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह सम्मान ग्रामीणों में उत्साह भरने वाला है।




