Chandauli

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 30 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय गिरोह को धर दबोचा

भागते तस्करों की घेराबंदी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार, उड़ीसा ले जाया जा रहा था माल

रिपोर्ट: धर्मेंद्र कुमार।

 

चंदौली। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को मुगलसराय पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को दबोच लिया। उनके टेम्पो से करीब 30 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टेम्पो में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीडीयू क्षेत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चाकिया तिमुहानी पर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान जैसे ही एक संदिग्ध टेम्पो दिखा, पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक वाहन मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने तुरंत पीछा कर घेराबंदी की और दोनों तस्करों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर प्लास्टिक टेप से लिपटे गांजा के कई बंडल मिले, जिनका कुल वजन लगभग 30 किलो निकला।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान रामलाल गोंड निवासी वाराणसी और शिवकुमार यादव निवासी चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं और उड़ीसा से माल लाकर उत्तर प्रदेश व आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।

अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button