Chandauli

चंदौली: महेंद्रा शोरूम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

रंधा सिंह, चन्दौली

 

 

चंदौली। चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलीलपुर चौकी इलाके में स्थित महिंद्रा शोरूम में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। जलीलपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते नजर आए। वहीं मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि दमकल की टीमें लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

शोरूम के मालिक अंकित मिश्रा के अनुसार, इस हादसे में अब तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जो राहत की बात है। हालांकि आग की वजह से शोरूम में रखे वाहनों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। साथ ही आग लगने के वास्तविक कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button