News

चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए चंदौली के डॉ. अभिमन्यु पांडेय को रायपुर में किया गया सम्मानित

चंदन सिंह

चंदौली/रायपुर: चंदौली के प्रतिष्ठित होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु पांडेय को चिकित्सा क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सम्मानित किया गया है । यह सम्मान उन्हें सोमवार देर शाम रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित एक विशाल स्वास्थ्य शिविर के दौरान प्रदान किया गया ।

लाखों मरीजों के लिए आयोजित हुआ महाशिविर

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित इस विशाल हेल्थ कैंप का उद्देश्य लाखों असहाय और जरूरतमंद मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान करना था । शिविर में एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, दंत चिकित्सा और कैंसर विज्ञान जैसे विभिन्न विभागों के देश भर से आए शीर्ष चिकित्सकों ने निःशुल्क परामर्श दिया । इसके अलावा, एमआरआई, सीटी स्कैन, और खून की सभी जांचें पूरी तरह से मुफ्त की गईं ।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान

कार्यक्रम में रायपुर की महापौर मीनल चौबे, पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत, और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ. अभिमन्यु पांडेय को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया । मूल रूप से चंदौली के रहने वाले डॉ. पांडेय को इससे पहले भी कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों द्वारा सम्मान मिल चुका है । वह अपने होमियोपैथी चिकित्सा के माध्यम से लगातार निर्धन मरीजों का मुफ्त उपचार भी करते हैं ।

इस सम्मान की खबर मिलते ही डॉ. पांडेय के गृह जनपद चंदौली में खुशी की लहर दौड़ गई । इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई अन्य गणमान्य हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button