News
चौबेपुर पुलिस ने 3 गौ-तस्करों को किया गिरफ्तार, 8 जिंदा गोवंश व पिकअप बरामद

रिपोर्ट : विशाल कुमार।
वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौबेपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 जिंदा गोवंश (3 गाय, 5 सांड), 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त महिंद्रा मैक्स पिकअप वाहन बरामद किया है।
यह कार्रवाई 25 दिसंबर 2025 को रिंग रोड संदहा क्षेत्र में की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




