चौबेपुर में खुला ‘उत्कर्ष फिटनेस वर्ल्ड’ — युवाओं और महिलाओं के लिए फिटनेस का नया सेंटर बना आकर्षण का केंद्र
आधुनिक मशीनों और प्रोफेशनल ट्रेनर्स से लैस जिम में कार्डियो, योगा और डाइट काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध

विशाल कुमार, वाराणसी

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के लोगों के लिए फिटनेस का नया और आधुनिक ठिकाना तैयार हो गया है। सुंगुलपुर अंडरपास से महज 50 मीटर दूर बलुआ रोड पर स्थित “उत्कर्ष फिटनेस वर्ल्ड (लेडीज एवं जेन्ट्स)” का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और रिबन काटकर की गई।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और फिटनेस प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी। सभी ने नए जिम के उद्घाटन पर संचालक महेश कुमार को शुभकामनाएं दीं और इस पहल की सराहना की।

महेश कुमार ने बताया कि “उत्कर्ष फिटनेस वर्ल्ड” में सभी आधुनिक फिटनेस मशीनों के साथ-साथ प्रशिक्षित और अनुभवी ट्रेनर्स की व्यवस्था की गई है। जिम में कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योगा, और डाइट काउंसलिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे लोग न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें, बल्कि मानसिक रूप से भी फिट महसूस करें।

उपस्थित लोगों ने कहा कि इस जिम के खुलने से चौबेपुर और आस-पास के युवाओं में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति नई जागरूकता आएगी।

पता: उत्कर्ष फिटनेस वर्ल्ड (लेडीज एवं जेन्ट्स), सुंगुलपुर (अंडरपास, चौबेपुर), वाराणसी





