Ghazipur

जसदेवपुर में गड़ही की भूमि से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, चला बुलडोजर

रिपोर्ट: राहुल पटेल (गाजीपुर)

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत जसदेवपुर गांव में शनिवार को प्रशासन द्वारा गड़ही की भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार भगवान पांडेय के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने पहुंचकर गड़ही भूमि का सीमांकन किया और फिर बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाया

प्रशासनिक टीम के गांव में पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर मुन्ना यादव और सुरेंद्र पांडेय के हिस्से को अतिक्रमण के तहत हटाया गया, जिससे असंतोष भी देखा गया। जानकारी के अनुसार, पहले भी अजय कुमार राय और मुन्ना यादव के बीच इस जमीन को लेकर विवाद हो चुका है।

राजस्व अभिलेखों के अनुसार, आराजी संख्या 157 रकबा 81 एअर गड़ही भूमि के रूप में दर्ज है। शिकायतकर्ता अजय कुमार राय ने समाधान दिवस में अतिक्रमण हटाने की मांग की थी, जिस पर उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

कार्रवाई में दो बुलडोजर लगाए गए और नायब तहसीलदार ने मौके से अतिक्रमण हटाकर फिर से कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी। मौके पर राजस्व निरीक्षक कंगल राम, उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह, भगवती सिंह, मोरध्वज दुबे, लेखपाल राहुल कुमार, शुभम सिंह और राहुल चौधरी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button