News

जातीय जनगणना पर विपक्ष का दबाव तेज, राष्ट्रपति को सौंपा गया ज्ञापन

रिपोर्ट: विशाल कुमार 

वाराणसी। बनारस से एक अहम राजनीतिक गतिविधि सामने आई है, जहाँ विधान परिषद स्नातक सदस्य आशुतोष सिन्हा ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित जातीय जनगणना को जल्द शुरू कराने और इसके आंकड़े सार्वजनिक करने की माँग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

 

रैली में शामिल समाजवादी के कार्यकर्तागण।

सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार ने विपक्ष के दबाव में आकर भले ही जातीय जनगणना को मंजूरी दी हो, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह प्रक्रिया कब शुरू होगी और कब तक इसके आँकड़े देश के सामने पेश किए जाएंगे।

उन्होंने आशंका जताई कि सरकार कहीं इसे सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाकर न छोड़ दे, और जनगणना के बाद आँकड़ों को दबा न दे।

इसी मांग को लेकर आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में सिगरा से अंबेडकर पार्क तक एक बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस रैली के समापन के बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button