Jaunpur

जौनपुर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: 15 लाख के 75 चोरी मोबाइल बरामद, 50 लोगों को दीवाली पर मिली खुशियों की सौगात

आरिफ़ अंसारी, ख़बर भारत

 

  • जौनपुर जीआरपी ने 75 चोरी/गुमशुदा मोबाइल बरामद किए
  • बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग ₹15 लाख
  • 50 यात्रियों को त्योहार से पहले लौटा गए 75 मोबाइल
  • जीआरपी जौनपुर प्रभारी सुनील गौड़ और उनकी टीम की तकनीकी दक्षता और तत्परता की लोगों ने की सराहना

 

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। त्योहारों के मौसम में यात्रियों को खुशखबरी देते हुए जौनपुर जीआरपी पुलिस ने एक बेहतरीन और सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ती चोरी, अवैध तस्करी तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने चोरी और गुमशुदा हुए 75 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ प्रकाश डी और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के निर्देशन में संचालित किया गया। अभियान की कमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष जीआरपी जौनपुर सुनील कुमार गोंड ने संभाली।

जीआरपी जौनपुर की पुलिस टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह सफलता मिली। टीम ने कई दिनों से चल रही जांच और तकनीकी निगरानी के बाद चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोनों का लोकेशन ट्रेस किया। इसके बाद विभिन्न जनपदों और प्रांतों से आए लगभग 50 यात्रियों को उनके मोबाइल फोन धनतेरस और दीपावली से पहले ही लौटा दिए गए।

मोबाइल वापस पाकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने जौनपुर जीआरपी की ईमानदारी, तत्परता और जनता के प्रति संवेदनशीलता की जमकर प्रशंसा की और पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि शेष गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास तेजी से जारी हैं और जल्द ही बाकी फोन भी उनके मालिकों को सुपुर्द किए जाएंगे।

बरामदगी टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी

बरामदगी टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी

बरामदगी टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड (थाना जीआरपी जौनपुर) के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार (प्रभारी क्यूआरटी टीम, थाना जीआरपी जौनपुर), उपनिरीक्षक राधा मोहन द्विवेदी (प्रभारी सर्विलांस सेल, जीआरपी अनु. प्रयागराज), हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार (क्यूआरटी टीम, थाना जीआरपी जौनपुर), कॉन्स्टेबल रामप्रवेश कुमार (क्यूआरटी टीम, थाना जीआरपी जौनपुर) तथा कॉन्स्टेबल मनीष कश्यप (सर्विलांस सेल, जीआरपी अनु. प्रयागराज) शामिल रहे, जिनकी संयुक्त मेहनत और समन्वय से यह सफल बरामदगी संभव हो सकी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button