News
जौनपुर में ट्रेन से कटकर 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी पुलिस
कोड़री रेलवे फाटक के पास मिला शव, भीड़ जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

रिपोर्ट: राजकुमार बेनवंशी
जौनपुर/जलालपुर। वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग के कोड़री रेलवे फाटक (गेट नंबर 31C) के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से अप लाइन ट्रैक पर मृत पाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी राहगीर ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
मृतक के शरीर पर सफेद-काले चेकदार शर्ट और नीले रंग का लोअर था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा है या आत्महत्या। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।




