Ghazipur

त्योहार की भीड़ में ‘मौका-ए-वारदात’ तलाश रही गैंग, गहनों संग पहुंची हवालात

रिपोर्ट: राहुल पटेल।

 

गाजीपुर। जिउतिया व्रत के मौके पर महिलाओं की आस्था को निशाना बनाने आई महिला चोरों की गैंग को पुलिस ने दबोच लिया। ददरी घाट से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चोरी का मंगलसूत्र व चेन बरामद हुए।

यह वही जेवर थे जो 14 सितम्बर को जिउतिया व्रत के दौरान महिलाओं के गले से चोरी किए गए थे। पुलिस ने 18 सितम्बर को चेकिंग अभियान चलाकर मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सीमा देवी (39) पत्नी चन्दन, निवासी ताजपुर, जनपद मऊ, विमला (45) पत्नी अजय, निवासी चकिया, जनपद मऊ, और आंचल (20) पुत्री संजय, निवासी रजवापुर माफी, जनपद आज़मगढ़ के रूप में हुई है। इनके खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button