Varanasi

“दरोगा की दबंगई, अधिवक्ता पर जानलेवा वार… वकीलों ने दी आंदोलन की चेतावनी”

दरोगा की गिरफ्तारी की मांग पर वकीलों ने न्यायिक कार्य से किया बहिष्कार, ज़िलाजज पोर्टिको में दिया धरना

रिपोर्ट: वीरेंद्र पटेल।

 

वाराणसी। अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले ने वाराणसी की बार एसोसिएशनों को झकझोर कर रख दिया है। दरोगा की दबंगई से घायल वकील इस वक्त ट्रॉमा सेंटर में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, जबकि पुलिस और न्यायपालिका की चुप्पी ने अधिवक्ताओं का ग़ुस्सा और भड़का दिया है।

15 सितंबर को दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक बुलाई गई, जिसमें वकीलों ने एक सुर में आरोपी दरोगा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी मिलने के बावजूद न तो जिलाजज ने कोई कदम उठाया और न ही पुलिस प्रशासन ने आरोपी को अब तक गिरफ़्तार किया है।

यही कारण रहा कि अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए ज़िलाजज पोर्टिको में धरना दिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि पूरे मामले की रिपोर्ट माननीय मुख्य न्यायमूर्ति और प्रशासनिक जज तक भेजी जाएगी। वकीलों का साफ कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button