Chandauli
दवा कारोबारी हत्याकांड: गिरफ्तारी पर आक्रोश, विधायक आवास पर धरने पर बैठा जायसवाल समाज
रंधा सिंह, चन्दौली

चंदौली। मुगलसराय के चर्चित रोहिताश पाल हत्याकांड में जायसवाल समाज के तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद समाज में आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।
धरनास्थल पर लोगों ने पुलिस पर बेगुनाह व्यापारियों को फंसाने का आरोप लगाया। कहा कि जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा, और जिस प्रॉपर्टी विवाद की बात कही जा रही है, उसका पैसा भी पहले ही वापस हो चुका था। आरोप है कि पुलिस दबाव में गलत कार्रवाई कर रही है।
समाज के लोगों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर विधायक से औपचारिक बातचीत करेंगे।




