Jaunpur

नत्थनपुर के बाद अब पराऊगंज से भी गांजा बिक्री का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल

रिपोर्ट: राजकुमार बेनवंशी 

जलालपुर (जौनपुर)। थाना जलालपुर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी हैं, इसका ताजा उदाहरण पराऊगंज बाजार से सामने आया है, जहां खुलेआम गांजा बिक्री का वीडियो वायरल हुआ है। यह घटना तब सामने आई है जब दो दिन पहले ही नत्थनपुर बाजार से भी ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला था।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बाजार में गांजा का कारोबार निर्भीकता से किया जा रहा है। आम लोग और समाजसेवी लगातार इन घटनाओं को उजागर कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी और कार्रवाई न होने से नशा माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बाजारों में नशे का सामान आसानी से उपलब्ध है, जिससे खासकर युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है। यह लत न सिर्फ उनके भविष्य को गर्त में ले जा रही है, बल्कि कई परिवारों को भी तबाह कर चुकी है।

स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस अवैध धंधे पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए, और जो लोग इसमें संलिप्त हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। लोगों का यह भी कहना है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाया गया, तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

प्रशासन को चाहिए कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो को सबूत मानते हुए गंभीरता से जांच कर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि क्षेत्र में नशे के फैलते नेटवर्क पर लगाम लगाई जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button