GhazipurCrime

पुलिस द्वारा इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी का मोबाइल बरामद

आकाश पाण्डेय, गाज़ीपुर

 

गाजीपुर: जनपद गाजीपुर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुठभेड़ में ₹25,000 का इनामी शातिर अंतर्जनपदीय नकबजन मुकेश उर्फ सिप्पू (शिप्पू) राजभर को घायल कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस एवं एक चोरी किया हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया।

मुठभेड़ का घटनाक्रम:

दिनांक 04.10.2025 को थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह थाना खानपुर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान उन्हें एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इनामी वांछित शातिर नकबजन थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने चौकी प्रभारी मौधा को अवगत कराते हुए टीम के साथ उक्त स्थान पर घेराबंदी की।

जैसे ही पुलिस टीम ने चांदपुर मोड़ के पास आरोपी को चारों ओर से घेरा, उसने खुद को घिरा देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए घायल अभियुक्त को तत्काल सीएचसी खानपुर में प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण व आपराधिक इतिहास:

नाम: मुकेश उर्फ सिप्पू (शिप्पू) राजभर
पिता का नाम: राधे उर्फ राधेश्याम राजभर
निवासी: ग्राम सिंगारपुर गहिरा, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  1. मु.अ.सं. 177/22 – धारा 8/20 NDPS एक्ट – थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर

 

  1. मु.अ.सं. 177/22 – धारा 8/20 NDPS एक्ट – थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर
  2. मु.अ.सं. 89/23 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट – थाना खानपुर, गाजीपुर
  3. मु.अ.सं. 242/24 – धारा 305(a)/317(2)/331(4) BNS – थाना खानपुर
  4. मु.अ.सं. 14/25 – धारा 305(a)/317(2)/324(4)/331(4) BNS – थाना खानपुर
  5. मु.अ.सं. 15/25 – धारा 305(a)/331(4) BNS – थाना खानपुर
  6. मु.अ.सं. 216/25 – धारा 331(4)/351(2) BNS – थाना चन्दवक, जौनपुर
  7. मु.अ.सं. 275/25 – धारा 305(a)/331(4) BNS – थाना खानपुर
  8. मु.अ.सं. 277/25 – धारा 109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट – थाना खानपुर

मुठभेड़/गिरफ्तारी करने वाली टीम:

पुलिस और बदमाश के बीच हुए मुठभेड़ में थानाध्यक्ष खानपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम, चौकी प्रभारी सिधौना कमल भूषण राय मय टीम और चौकी प्रभारी मौधा राम बाबू सिंह मय टीम शामिल रहें।

 

खबर मीडिया सेल, जनपद गाजीपुर के प्रेस रिलीज के अनुसार…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button