Varanasi

प्राथमिक विद्यालय उमरहां (प्रथम) में भव्य वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न

रिपोर्ट: विशाल कुमार

चौबेपुर/वाराणसी। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उमरहां (प्रथम) में शनिवार को वार्षिकोत्सव, ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान उदल पटेल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं गीतों ने समस्त उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ रहीं। नामांकन/प्रवेशोत्सव,स्कूल चलो अभियान,पुरस्कार वितरण किया गया। वहीं कार्यक्रम में मनीष कुमार व विक्की, जिन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बाँध दिया।

इस अवसर पर परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई तथा कक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। मध्यान्ह भोजन योजना की रसोइयों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

ग्राम प्रधान ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया एवं अभिभावकों से विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन वंदना ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संगीता ने किया। कार्यक्रम की सफलता में शिक्षिका वर्षा सिंह, सुलोचना एवं अन्य शिक्षकगणों का सक्रिय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button