Varanasi

“फैक्ट्री के अंदर सड़कों पर बह रहा नाला, कीचड़ में धंसी ट्रकें—कभी भी थम सकता है पूरा औद्योगिक कामकाज!”

नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर फैला गंदा पानी, ट्रकें फंसीं—बरसात में हालात और बिगड़ने का डर

रिपोर्ट: राजकुमार बेनवंशी

वाराणसी। वाराणसी जिले के फुलपुर स्थित करखियांव यूपी एसआईडीसीए (UPSIDCA) औद्योगिक क्षेत्र में बनी सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। कारण है—जगह-जगह जाम पड़ी नालियां, जिनका गंदा पानी अब सड़कों पर बह रहा है। इस जलजमाव के चलते सड़कें कीचड़ से भर गई हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट की बड़ी-बड़ी गाड़ियां फंस जा रही हैं। हाल ही में एक ट्रक कीचड़ में धंस गई, जिससे पूरे क्षेत्र में घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से एक में यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।गर्मी के मौसम में ही जब सड़कें इतनी बदहाल हैं, तो आने वाले बरसात में स्थिति और भयावह हो सकती है।

फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी, ट्रांसपोर्ट कर्मी और वाहनों के मालिक सभी इस समस्या से परेशान हैं। उनका कहना है कि आए दिन गाड़ियां फंसती हैं, जिससे न सिर्फ समय की बर्बादी होती है बल्कि कई बार आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने अपील की है कि संबंधित अधिकारी और फैक्ट्री के मालिक इस समस्या को गंभीरता से लें और जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत व नालियों की सफाई कराएं, ताकि आवागमन सामान्य हो सके और बरसात से पहले स्थिति काबू में लाई जा सके।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button