भाजपा नेता के भाई के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, राज्यमंत्री और विधायक ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर में शोक की लहर, पैतृक आवास पर उमड़े सैकड़ों कार्यकर्ता; अंतिम संस्कार में शामिल होकर जताया दुःख

रिपोर्ट: राजकुमार बेनवंशी।
जौनपुर। भाजपा नेता एवं जिला कार्यसमिति सदस्य तथा नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगदंबा प्रसाद पांडेय के छोटे भाई राजकुमार पांडेय (48) के निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, दिवंगत राजकुमार पांडेय लंबे समय से गुजरात के दमन में रहते थे। निधन की सूचना मिलते ही परिजन गुजरात पहुंचे और एंबुलेंस से पार्थिव शरीर को खेतासराय स्थित पैतृक आवास लाए। बाद में रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां सबसे छोटे भाई देवी प्रसाद पांडेय ने मुखाग्नि दी।
पांच भाइयों में बड़े, भाजपा के पूर्व सभासद जगदंबा प्रसाद पांडेय का परिवार संगठन और समाज में हमेशा सक्रिय रहा है। निधन की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे और शव यात्रा में शामिल होकर शोक संवेदना प्रकट की।
इधर, प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और शाहगंज विधायक रमेश सिंह भी पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने जगदंबा प्रसाद पांडेय के पिता मारकंडेय पांडेय से भेंट कर दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री के पीआरओ कृष्ण कुमार जायसवाल (मुन्नू), मीडिया प्रतिनिधि एवं पूर्व सभासद मनीष श्रीवास्तव, सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




