Ghazipur

मीडिया के नजरो से भागते नजर आये सपा के मुखिया, अखिलेश

स्व. रामकरन दादा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर लोगो का किया अभिवादन

आकाश पाण्डेय/अंकित मिश्रा

 

खानपुर, गाज़ीपुर।  जिले में आज पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खानपुर क्षेत्र के इशोपुर स्थित रामकरन पीजी कॉलेज आने के लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना हो गई। और उनके कार्यक्रम की तैयारी में जुट गई।

 

गुरुवार को लगभग 3:20 पर उनका उड़न खटोला इशोपुर विद्यालय में बने हेलिपैड पर उतरा। इस दौरान पूर्व एमएलसी विजय यादव व उनके भाई जय यादव, साथ ही युवा नेता राहुल यादव ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। ततपश्चात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के नेताओ से मिल उनका कुशलक्षेम जाना और उसके बाद वह कार से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ इशोपुर स्थित गेस्ट हाउस पर पहुँचे और पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले स्व. रामकरन दादा के मूर्ति पर माल्यापर्ण कर कार्यकर्ताओं और मौके पर मौजूद भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। और फिर इशोपुर स्थित पूर्व एमएलसी विजय यादव के आवास के लिए रवाना हो गये। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों से भागते नजर आये अखिलेश

खानपुर।। क्षेत्र के इशोपुर पहुँचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव मीडिया से दूर भागते नजर आये, लगभग एक घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह मीडिया के सवालों का जबाब नही दिए और उनसे भागते नजर आये। इस दौरान उनके सुरक्षा में लगे कमांडो मीडिया कर्मियों को बाहर करते नजर आये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button