Chandauli

मोबिल के ड्रम से निकला ‘नशे का माल’, 61 किलो गांजे संग दो तस्करों को किया गिरफ्तार

चंदौली पुलिस ने उड़ीसा से वाराणसी लाई जा रही 20 लाख की खेप पकड़ी, किया गिरोह का बड़ा खुलासा

रिपोर्ट: धर्मेंद्र कुमार।

 

~ 61 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरप्तार

~ गांजे की अंतराष्ट्रीय कीमत लगभग 20 लाख आंकी गयी

 

चन्दौली । जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुग़लसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीडीयू क्षत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व मुग़लसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यी गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से करीब 61.600 किलो अवैध गांजा बरामद किया है।

 

बताया जाता है कि एसपी चन्दौली आदित्य लांघे ने जनपद में मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश के क्रम में मुग़लसराय कोतवाली प्रभारी गगनराज व स्वाट टीम के उप निरीक्षक आशीष मिश्रा चकिया तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि जीटी रोड हाइवे की तरफ से दो युवक पिकअप से जले हुए मोबिल के ड्रम में नाजायज गांजा लादकर उड़ीसा से आ रहे है । चेकिंग के दौरान जीटी रोड हाइवे की तरफ से आने वाली एक पिकप को रूकवाया गया जिसमें बैठे चालक व एक युवक को पकड़ लिया गया ।

 

तत्पश्चात पिकअप में रखे हुए ड्रम को पुलिस द्वारा तलासी ली गयी जो सामने से जले हुए मोबिल से पुता हुआ था । अंदर जांच करने पर प्लास्टिक टेप से पैक किये हुए 60 बंडल गांजा जिसका वजन 61.600 किग्रा था जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गयी ।

गिरप्तार युवकों का नाम दिवाकर कुमार पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी झाली थाना स्वार कैमूर बिहार व दूसरे युवक का नाम नीतीश कुमार पुत्र विजय राम निवासी एनाइट थाना नवादा भोजपुर आरा बिहार बताया जाता है । पुलिस द्वारा पूछताछ में युवकों ने बताया हमलोग उड़ीसा से उक्त गांजे को सस्ते में खरीदकर वाराणसी विक्री हेतु ले जा रहे थे जहां ग्राहक देखकर इसे बेच देते है ।

प्रेसवार्ता के दौरान एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि मोबिल के ड्रम में गांजा की खेप बरामद की गई है जो 61.600 किग्रा है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपया बताई गयीं । गांजे की खेप उड़ीसा से बनारस ले जाई जा रही थी । इसके पहले भी कंदवा थाना क्षेत्र में भी इसी पैटर्न पर गांजे की तस्करी की जा रही थी जिसे बरामद किया गया था । दोनों मामले गिरपर आरोपी भोजपुर बिहार के रहने वाले है । आगे भी मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए करवाई होती रहेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button