Varanasi

वाराणसी की लंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा से संगठित धोखाधड़ी गैंग का सरगना गिरफ्तार

1.30 करोड़ की ठगी का आरोपी शरद भार्गव लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा, कई मामलों में वांछित था अभियुक्त

अजय त्रिपाठी, वाराणसी

 

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के थाना लंका पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह के सरगना को हरियाणा से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के सोनीपत जनपद के कुंडली क्षेत्र से अभियुक्त शरद भार्गव (50 वर्ष), पुत्र स्व. ध्रुव भार्गव, निवासी विनायका रेजीडेंसी, लंका, वाराणसी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर वाराणसी के विभिन्न थानों में वित्तीय धोखाधड़ी, साजिश और आपराधिक धमकी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

ठगी का मामला

वादी आशीष कुमार अग्रवाल द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप है कि शरद भार्गव और उसकी पत्नी ऋचा भार्गव ने व्यापार के नाम पर 1.30 करोड़ रुपये लिए थे, जिसमें से केवल 45 लाख रुपये ही लौटाए। शेष 85 लाख रुपये धोखाधड़ी और छलपूर्वक हड़प लिए गए। शिकायत पर मु.अ.सं. 0441/2025, धारा 316(5)/318(4)/111(2)(ख) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी का विवरण

अभियुक्त को 18 अक्टूबर 2025 को टीडीआई इम्पेरर, कुंडली (सोनीपत, हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लम्बे समय से फरार था और संगठित गिरोह बनाकर बड़े पैमाने पर वित्तीय ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

शरद भार्गव के खिलाफ वाराणसी के कई थानों में धोखाधड़ी और साजिश के 5 मुकदमे दर्ज हैं —

  • मु.अ.सं. 0441/2025 – थाना लंका
  • मु.अ.सं. 0128/2024 – थाना चेतगंज
  • मु.अ.सं. 0019/2024 – थाना चौक
  • मु.अ.सं. 0019/2024 – थाना चौक
  • मु.अ.सं. 0009/2024 – थाना कोतवाली
  • मु.अ.सं. 0017/2024 – थाना लंका

गिरफ्तारी टीम

इस सफल अभियान में थाना लंका प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक स्वप्निल सिंह, अतहर अली, हेड कॉन्स्टेबल सूरज सिंह, अमित शुक्ला, पवन कुमार यादव, अश्विनी सिंह (सर्विलांस सेल) और महिला कॉन्स्टेबल रूपम पांडेय शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और इससे जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button