Varanasi

वाराणसी के मदरसे में लिफ्ट गिरने का दुखद हादसा: एक युवक की मौत, दूसरे घायल

अजय त्रिपाठी, वाराणसी

 

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के रेवड़ी तालाब स्थित एक मदरसे में मंगलवार देर रात एक बेहद दुखद और भयानक हादसा हो गया। यहां लगी लिफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर तीन मंजिल से नीचे गिर गई, जिसमें दो युवक सवार थे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी के अनुसार, मदरसे में कम्युनिटी हॉल के कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दो युवक लिफ्ट से ऊपर-नीचे आ-जा रहे थे। तभी अचानक लिफ्ट अनियंत्रित हो गई और तेजी से नीचे गिर पड़ी। हलिफ्ट के गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतक की पहचान आसिफ आदिल के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक हसनैन रज़ा को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। हसनैन रज़ा की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मदरसे और आसपास के इलाके में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। भेलूपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लिफ्ट की रखरखाव और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला लग रहा है।

पुलिस ने लिफ्ट ऑपरेटर और मदरसा प्रबंधन से पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि लिफ्ट कितने समय से बिना मेंटेनेंस के चल रही थी और क्या उसकी नियमित जांच हो रही थी या नहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button