News

वाराणसी के रमना गांव में दिखा तेंदुए, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने की पूरी रात गस्त, लेकिन नहीं मिला तेंदुआ 

ख़बर भारत, डेस्क

 

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत रमना गांव में तेंदुए के आने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय उप निरीक्षक राहुल कुमार बलवंत के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ मिलकर टीम ने पूरे रात गांव में गहन तलाश की, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला।

एक्सपर्ट टीम ने उठाए पंजों के निशान, रिपोर्ट का इंतजार

वन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों द्वारा बताए गए तेंदुए के पंजे जैसे निशानों को जांच के लिए सुरक्षित रूप से ले जाया गया है। उप निरीक्षक राहुल कुमार बलवंत ने बताया कि एक्सपर्ट टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह निशान किस जानवर के हैं – तेंदुआ या कोई अन्य जंगली जीव।

युवक के सामने से भागा तेंदुआ, गांव में फैला दहशत का माहौल

रमना गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित पटेल ने बताया कि एक युवक दूध बेचकर घर लौट रहा था। तभी उसने तेंदुए को देखा, जिसे देखते ही जानवर तेजी से भाग गया। इस घटना से पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीण अब सतर्क होकर घरों से बाहर निकल रहे हैं।

गंगा किनारे बसा घना आबादी वाला गांव, जंगल से निकटता वजह

रमना गांव गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है, जहां अत्यधिक घने पेड़-पौधे आबादी के बीच मौजूद हैं। गांव के पास ही बनपुरवा जंगल का कुछ हिस्सा अभी भी बचा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि जंगली जानवरों का गांव में प्रवेश इसी घनी हरियाली और जंगल की निकटता के कारण संभव हो सकता है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, रात के समय अकेले बाहर न निकलें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button