वाराणसी को मिला गवर्नमेंट एग्ज़ाम वाला का सातवाँ केंद्र, छात्रों में भारी उत्साह
Physics Wallah परिवार की नई पहल, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब होगी और भी आसान

रिपोर्ट: श्रुति सूर्यवंशी
वाराणसी: Physics Wallah परिवार के अंतर्गत संचालित गवर्नमेंट एग्ज़ाम वाला ने वाराणसी में अपने सातवें केंद्र का भव्य उद्घाटन किया। यह केंद्र छात्रों की भारी माँग के चलते शुरू किया गया है, जिससे सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को और बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा।
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि अतुल कुमार (सीईओ), प्रशांत सोनी (वाइस प्रेसिडेंट, गवर्नमेंट एग्ज़ाम) और प्रद्युम्न शुक्ल (डायरेक्टर, गवर्नमेंट एग्ज़ाम वाला) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।
संस्था का उद्देश्य:
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि गवर्नमेंट एग्ज़ाम वाला का मुख्य उद्देश्य यह है कि हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण और किफायती शिक्षा प्राप्त हो, ताकि वे बैंक, एसएससी, रेलवे, यूपी पुलिस जैसी सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में सफल हो सकें।
बड़ी क्षमता वाला अध्ययन केंद्र:
वाराणसी में खुला यह केंद्र एक साथ 1500 से अधिक छात्रों को पढ़ाई की सुविधा प्रदान करता है। यह केंद्र आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और छात्रों को सर्वोत्तम शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।
देशभर में विस्तार की योजना
संस्था ने बताया कि वर्ष 2025 के अंत तक पूरे देश में ऐसे कुल 13 केंद्र खोले जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को लाभ मिल सके।
अब तक सैकड़ों सफलताएँ:
गवर्नमेंट एग्ज़ाम वाला के विभिन्न केंद्रों से अब तक सैकड़ों छात्र बैंक, रेलवे, एसएससी और पुलिस विभाग की नौकरियों में चयनित हो चुके हैं। यह संस्था की गुणवत्ता और उसकी सच्ची प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और स्थानीय सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की प्रशंसा की और संस्थान को शुभकामनाएँ दीं।




