वाराणसी: भीषण ठंड के बीच सपा नेता सत्यम यादव ने चौबेपुर में किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों को मिली राहत

रिपोर्ट: विशाल कुमार (चौबेपुर)
वाराणसी। वाराणसी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए चौबेपुर क्षेत्र में राहत कार्य किए गए। यहाँ समाजवादी पार्टी के युवा नेता और जिला पंचायत (चिरईगांव, सेक्टर-1) के प्रत्याशी सत्यम यादव उर्फ ‘शेरू’ ने क्षेत्र के असहाय और बुजुर्ग लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें कंबल बांटे।
इस मौके पर सत्यम यादव ने कहा कि “समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की मदद करना ही सच्ची सेवा है।” उन्होंने बताया कि ठंड का प्रकोप रहने तक उनका यह प्रयास जारी रहेगा। जब जरूरतमंदों को कंबल मिले, तो उनके चेहरों पर राहत साफ देखी गई।
इस वितरण कार्यक्रम में ‘खबर भारत’ के पत्रकार विशाल कुमार ने भी सक्रिय सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों में सहभागिता से आत्मिक खुशी मिलती है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य नागरिक और सहयोगी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।




