Varanasi

वाराणसी में जहरीली कफ सिरप के अवैध कारोबार पर कांग्रेस का हमला

अजय राय बोले—“प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में खामोशी क्यों?”

रिपोर्ट: राजेश जायसवाल 
प्रधानमंत्री के क्षेत्र में अवैध कफ सिरप का नेटवर्क—कांग्रेस के सवाल

वाराणसी। वाराणसी के लहुराबीर कैम्प कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जानलेवा व नशीली कफ सिरप का अवैध व्यापार तेजी से फैल रहा है, लेकिन इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और स्थानीय सांसद की चुप्पी अफसोसजनक है। अजय राय ने कहा कि यह सिर्फ कानून व्यवस्था की नाकामी नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षण का संकेत है।

NHRC नोटिस के बाद भी रिपोर्ट न मिलना सरकार की बड़ी नाकामी

अजय राय ने दावा किया कि NHRC ने दो महीने पहले यूपी सरकार व स्वास्थ्य मंत्रालय से जहरीली सिरप से हुई मौतों की रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन आज तक जवाब नहीं भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 नवंबर की FIR में आरोपी का पूरा पता दर्ज था, जबकि 19 नवंबर की FIR से आरोपी के पिता का नाम और पता हटा दिया गया—जो “राजनीतिक संरक्षण” को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह कांड राष्ट्रीय स्तर का स्वास्थ्य संकट बन चुका है, फिर भी कार्रवाई शून्य है।

कांग्रेस की मांगें: आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायिक जांच

कांग्रेस ने मांग की है कि सभी मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मामले की न्यायिक जांच, अवैध संपत्तियों की कुर्की, और NHRC को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाए। अजय राय ने कहा कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड ड्रग लाइसेंस अधिकारी नरेश मोहन है, जिसे तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि जिन जिलों में मौतें हुईं वहां अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

SIR सिस्टम पर भी हमला—“BLO कर्मचारियों की मौत Vote Chori मॉडल का नतीजा”

अजय राय ने SIR सिस्टम को “Vote Chori Model” बताते हुए कहा कि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और यूपी में BLO कर्मचारियों की आत्महत्याओं और मौतों की वजह सरकार का अमानवीय दबाव है। उन्होंने मांग की कि मृतक BLO परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। संविधान दिवस पर उन्होंने कहा कि यह सरकार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है।
प्रेस वार्ता में कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button