News

वाराणसी में शीतलहर को देखते हुए 29 और 30 दिसंबर को स्कूल बंद, शिक्षकों के लिए अलग आदेश।

  प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी, DM के निर्देश पर BSA ने जारी किया नोटिस।

डेस्क- ख़बर भारत।

 

वाराणसी। वाराणसी में लगातार बढ़ते घने कोहरे और कड़ाके की ठंड (Cold Wave) को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने जनपद के सभी स्कूलों को अगले दो दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूलों पर लागू होगा।

कब तक बंद रहेंगे स्कूल?

बीएसए अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित समस्त विद्यालय 29 दिसंबर 2025 (सोमवार) और 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को बंद रहेंगे। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और अन्य सभी निजी व सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

 शिक्षकों को नहीं मिलेगी छुट्टी

आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए है। विद्यालय के शिक्षक और अन्य कर्मचारी पूर्व की भांति स्कूल आएंगे। बीएसए ने निर्देश दिया है कि विभागीय कार्यों और अन्य शासकीय कार्यों के निष्पादन हेतु शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

मौसम का हाल और सख्त निर्देश

वाराणसी में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ा है, जिससे छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। बीएसए ने सभी स्कूल प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button