वाराणसी में होटल टाउन हाउस में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस छापे में 4 युवतियां गिरफ्तार, रशियन युवती फरार
देह व्यापार के अड्डे में बदला लक्ज़री होटल, OYO फ्रेंचाइजी होटल में चल रहा था देह व्यापार का नेटवर्क, कई राज्यों की युवतियां शामिल — पुलिस ने मैनेजर और स्टाफ पर दर्ज किया मुकदमा

नीरज सिंह, वाराणसी
वाराणसी। शहर के प्रतिष्ठित कैंटोनमेंट इलाके में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने होटल टाउन हाउस (पूर्व नाम होटल सरीन इन) में छापा मारकर एक सक्रिय सेक्स रैकेट का खुलासा किया। लंबे समय से देह व्यापार की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी, जहां से चार युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।
होटल के कमरों से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। वहीं, मौके पर मौजूद होटल मैनेजर पुलिस को देखकर पिछले दरवाजे से फरार हो गया।
खिड़की से विदेशी मूल की युवती हुई फरार
डीसीपी वरूणा जोन प्रमोद कुमार के अनुसार होटल में दबिश के दौरान 2 विदेशी मूल की लड़कियां भी होटल में थी और छापेमारी के दौरान पीछे खिड़की के रास्ते से फरार हो गई है जिसकी फुटेज पुलिस को प्राप्त हुई है , जिसकी जांच की जा रही है

पुलिस छापेमारी के दौरान विदेशी युवतियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब पुलिस ने बार-बार दरवाजा खोलने के लिए कहा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़वाया, लेकिन तब तक वह खिड़की के सहारे भाग चुकी थी।
फॉरेंसिक टीम ने उसके कमरे से फिंगरप्रिंट लिए हैं और जांच की जा रही है कि युवती भारत में वैध वीजा पर आई थी या नहीं। पुलिस को शक है कि वह खिड़की के रास्ते से फरार हुई।
OYO नेटवर्क में चल रहा था कारोबार
जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के रहने वाले पीयूष जायसवाल के पास शहर के चार होटलों की OYO फ्रेंचाइजी है, जिनमें होटल टाउन हाउस भी शामिल है। इस होटल का संचालन गाजीपुर निवासी उमेश यादव के जिम्मे था, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से गायब हो गया।
हालांकि, पुलिस ने OYO होटल मैनेजर अमन राय को गिरफ्तार कर लिया है।
कमरों से बरामद हुई आपत्तिजनक वस्तुएं
पुलिस जब होटल के अलग-अलग कमरों में पहुंची तो वहां चार लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। कई कमरों से कंडोम, दवाइयां और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। छापेमारी के दौरान युवतियां चिल्लाने लगीं और पुलिस से उन्हें छोड़ देने की गुहार करने लगीं।

कोलकाता, दिल्ली से जुड़ा नेटवर्क
पकड़ी गई चारों युवतियां दिल्ली और कोलकाता की निवासी हैं। तीन बंगाल की हैं, जबकि एक दिल्ली की युवती है जो कॉल सेंटर में काम करती है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये युवतियां एजेंट्स के माध्यम से वाराणसी बुलाई जाती थीं। एजेंट उनके रहने, आने-जाने और ग्राहकों से संपर्क की व्यवस्था करते थे।
युवतियों ने बताया कि वे वाराणसी कई बार आ चुकी हैं और इस बार भी “स्पेशल क्लाइंट” सर्विस देने आई थीं। देव दीपावली तक इनका रुकने का प्लान था, और दो विदेशी युवतियां 2 नवंबर को आने वाली थीं।
ऑनलाइन बुकिंग और एडवांस पेमेंट का खेल
छानबीन में पता चला है कि होटल में चल रहा सेक्स रैकेट अत्याधुनिक तरीके से संचालित हो रहा था। ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग करते थे और लगभग 70% भुगतान एडवांस में करते थे। इसके बाद होटल का स्टाफ और एजेंट “डिमांड के मुताबिक” युवतियों की व्यवस्था करते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यहां पर नेशनल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल क्लाइंट्स भी आते थे।
फॉरेंसिक टीम ने लिया सैंपल, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने होटल के सभी कमरों की जांच की और फिंगरप्रिंट सैंपल लिए। पुलिस ने होटल का रिकॉर्ड और CCTV फुटेज भी जब्त किया है।
एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कादयान ने बताया—
“थाना कैंट पुलिस के साथ हमने जांच की है। होटल में देह व्यापार चलने की पुष्टि हुई है। मौके से चार युवतियां मिलीं और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। होटल प्रबंधन, मालिक और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एक ट्रैवल एजेंट भी इस रैकेट में शामिल है, जो बंगाल की लड़कियों की सप्लाई करता था। उसकी तलाश की जा रही है।”
विदेशी युवतियों की तलाश जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फरार रशियन युवती का वीजा स्टेटस क्या है और वह किस एजेंसी के माध्यम से भारत आई थी। विदेशी युवती के नेटवर्क और अंतरराज्यीय एजेंट्स से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए वाराणसी पुलिस ने इंटेलिजेंस विभाग से भी सहयोग मांगा है।
पुलिस की सख्त कार्रवाई, होटल सील की तैयारी
पुलिस ने होटल के संचालन से जुड़े दस्तावेज और OYO के ऑनलाइन डेटा को भी खंगालना शुरू कर दिया है। होटल मालिक पीयूष जायसवाल और मैनेजर उमेश यादव के खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
फिलहाल होटल को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया है और प्रशासन ने इसे जल्द सील करने की अनुशंसा की है।




