Varanasi

वाराणसी व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, कार्यकारिणी भंग, सुरेंद्र सेठ को बनाया गया कार्यवाहक अध्यक्ष

वीरेन्द्र पटेल, वाराणसी

 

 

वाराणसी । व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सायं 5:00 बजे द काशा मैरिज लॉन, चांदमारी रिंग रोड, वाराणसी में आयोजित की गई। बैठक वाराणसी व्यापार मंडल के संरक्षक श्री राम नगीना सेठ जी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने का अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक के दौरान संगठन को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संरक्षक श्री राम नगीना सेठ जी के सानिध्य में सुरेंद्र सेठ जी को वाराणसी व्यापार मंडल का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सुरेंद्र सेठ जी की नियुक्ति पर संगठन से जुड़े सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर व्यापारिक हितों, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जितेंद्र सेठ, संतोष कुमार सेठ, जयप्रकाश सेठ, मनोज सेठ, अजीत सोनी सहित समस्त स्वर्णकार पदाधिकारी एवं व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और संगठन को नई दिशा देने के संकल्प के साथ समाप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button