Varanasi

विपरीत दिशा से आ रही बस ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

विशाल कुमार, वाराणसी

 

चिरईगांव, वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर मंगलवार को एक निजी बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पनिहरी (दनियालपुर) के सामने हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास राय (25 वर्ष), पुत्र अक्षैवर, निवासी चुकहां, चौबेपुर, अपनी बहन साधना (23 वर्ष) पत्नी रोहित और भांजा हर्ष (2 वर्ष) को बाइक से उनके ससुराल कपसेठी से अपने घर ला रहे थे। इसी दौरान पनिहरी के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे एक निजी एम्बुलेंस चालक ने मानवीयता दिखाते हुए घायलों को तत्काल पीएचसी चिरईगांव पहुंचाया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को गंभीर हालत में एसएसपीजी अस्पताल (वाराणसी) रेफर कर दिया।

हादसे के बाद बस चालक फरार

हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button