शिक्षा कोई विकल्प नहीं, ये हर बच्चे का अधिकार है- नागेन्द्र सरोज

रिपोर्ट: विशाल कुमार
वाराणसी। 1 अप्रैल से स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के पश्चात जनपद के विभिन्न क्षेत्रो मे लगातार शिक्षको द्वारा रैली निकालकर जनसंपर्क करते हुए बच्चो को परिषदीय विद्यालयो मे नामांकन हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम मे खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज के नेतृत्व मे चोलापुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुनारी व प्राथमिक विद्यालय मुनारी के सैकडो बच्चो व शिक्षको द्वारा स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत एक बडी रैली निकाली गयी। रैली मे सैकड़ो की संख्या मे शामिल बच्चो व शिक्षको ने जनजागरुकता फैलाने के लिए अनेक नारे लगाये तथा हाथ मे स्लोगन फ्लैश कार्ड आदि लेकर जन जन तक बच्चो का नामांकन करवाने तथा सभी बच्चो को स्कूल भेजने का संदेश पहुंचाया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने शिक्षको से कहा कि शिक्षक आगामी दिवसो मे घर घर जनसंपर्क करे । कोई घर और परिवार छूटने न पाये। गांव मे अधिक से अधिक संपर्क करते हुए बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित कराया जाय। एक भी बच्चा नामांकन से छूटने न पाये इसके लिए लगातार प्रयास किया जाय। पिछले सत्र के सापेक्ष इस सत्र मे नामांकन बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास किया जाय।
रैली के उपरान्त खंड शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र सरोज के द्वारा मौके पर ही पांच बच्चो का नामांकन किया गया तथा विद्यालय के बच्चो को पुस्तक वितरित करते हुए सरकार के नामांकन के साथ पुस्तक वितरण अभियान का शुभारंभ भी किया गया। रैली मे राज्य संदर्भदाता समूह के सदस्य डाक्टर कुंवर भगत सिंह भी शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दिनेश सिह रवींद्र यादव एआरपी पुनीत कुमार सिंह अरविंद दीक्षित मंटू प्रसाद समर बहादुर सिंह सहित बडी संख्या मे शिक्षक बच्चे उपस्थित रहे।




