Jaunpur

सई नदी में स्नान करते समय युवक की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

राजकुमार बेनवंशी, जौनपुर

 

जौनपुर । जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव निवासी 28 वर्षीय युवक बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे सई नदी में स्नान करते समय डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद युवक का शव डूबने वाली जगह से 200 मीटर दूर इजरी गांव की ओर बहता हुआ मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।

हनुमान मंदिर के पास घटी दर्दनाक घटना

बीबनमऊ निवासी नानक उर्फ अवनीश यादव पुत्र शिवशंकर यादव अपने तीन अन्य साथियों के साथ हनुमान मंदिर के पास सई नदी में स्नान करने गए थे। सभी पहले नदी के उस पार तैरकर गए। वापस लौटते समय नानक अचानक डूब गया। साथी और आसपास के लोग तुरंत मदद को दौड़े, लेकिन युवक पानी में गायब हो चुका था।

वाराणसी के ‘नमो वन’ में विश्व रिकॉर्ड के बाद हाई-टेक सुरक्षा

 

दो घंटे चली तलाश, ग्रामीणों ने किया सहयोग

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की टीम लगाई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव डूबने वाली जगह से 200 मीटर दूर मिला।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरा गांव सदमे में है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button