Ghazipur

सिद्धनाथ धाम में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने किया स्वर्ण ध्वजा पताका स्थापित, रामलीला मंचन का किया शुभारंभ

अंकित मिश्रा

 

खानपुर, गाज़ीपुर। सोमवार की दोपहर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ अपने पैतृक आवास सिधौना पहुँचे और क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

करीब दोपहर 1:45 बजे सिधौना स्थित आस्था और श्रद्धा के केंद्र सिद्धनाथ महादेव धाम में मंदिर शिखर पर स्वर्ण ध्वजा पताका की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई। इस पावन अवसर पर डॉ. मिश्र ने स्वयं पताका स्थापित की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

इसके उपरांत मंत्री डॉ. मिश्र बहदिया और खानपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने रामलीला मंचन का विधिवत उद्घाटन किया। सिधौना में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित नौ दिवसीय रामलीला के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने मुकुट पूजन कार्यक्रम में भाग लिया और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा:

“श्रीराम का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है। आज जब पारिवारिक रिश्तों में खटास बढ़ रही है, तब हमें श्रीराम और भरत जैसे भाइयों के आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि श्रीराम का चरित्र हमें त्याग, कर्तव्य और मर्यादा का पाठ पढ़ाता है, जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

Ghazipur: खानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरफ्तार गये जेल

 

मुकुट पूजन का अनुष्ठान ज्योतिषाचार्य अयोध्या पाण्डेय और अन्य विद्वान पुरोहितों के निर्देशन में संपन्न हुआ। यजमान के रूप में अखिलेश सिंह ‘नखडू’ ने पूजन किया। मुकुट पर तिलक करने के बाद व्यास गद्दी पर विराजमान अमृता पाण्डेय को तिलक कर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रामायण की चौपाइयों से हुई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अमृतेश सिंह और राजकुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button