सैदपुर (गाजीपुर): ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का सख्त कदम, तीन कर्मचारियों का पटल परिवर्तन, तहसील में हड़कंप; पारदर्शिता और ईमानदारी का संदेश
आकाश पाण्डेय, गाज़ीपुर

सैदपुर (गाजीपुर)। तहसील सैदपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर ने अचानक पटल परिवर्तन कर कर्मचारियों में खलबली मचा दी है। अपने पेशकार समेत तीन प्रमुख कर्मचारियों के दायित्व बदलते हुए उन्होंने पारदर्शिता और ईमानदारी को लेकर कड़ा संदेश दिया। यह कार्रवाई शासन की मंशा के अनुरूप की गई है, ताकि सभी कार्य निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से संपन्न हों।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किये ये परिवर्तन
– एसडीएम न्यायालय के पेशकार राजेश कुमार को सहायक राजस्व लेखाकार बनाया गया।
– न्यायिक एसडीएम के पेशकार परमानंद मौर्या को एसडीएम का पेशकार नियुक्त किया गया।
– प्रमाणपत्र लिपिक विजय को एसडीएम न्यायिक का पेशकार बनाया गया।
इस फैसले से तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने साफ कहा, “पारदर्शिता पूर्वक कार्य संपन्न कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। शासन की मंशा है कि सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी से काम करें। किसी भी स्तर पर शिकायत मिली, तो सख्त कार्रवाई निश्चित है।”
यह कदम प्रशासनिक सुधार और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से रुके कार्यों में अब तेजी आएगी।




