सैदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर अभियुक्त अश्वनी यादव उर्फ सोनू असलहे के साथ गिरफ्तार

ख़बर: आकाश पाण्डेय, गाज़ीपुर
सैदपुर, गाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सैदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उ0नि0 कौशलेश कुमार शर्मा मय टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान बहरियाबाद अंडरपास, अम्बेडकर नगर के पास से शातिर अपराधी अश्वनी यादव उर्फ सोनू (पुत्र रणविजय यादव, निवासी महमूदपुर, थाना सैदपुर) को रात करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना सैदपुर पर मु0अ0सं0 118/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
अश्वनी यादव पर पहले से ही 10 से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, SC/ST एक्ट, धोखाधड़ी, लूट और मारपीट शामिल हैं।
गिरफ्तारी टीम:
- उ0नि0 श्री कौशलेश कुमार शर्मा
- उ0नि0 श्री ज्ञानेश्वर सिंह
- का0 हरिगोविन्द दूबे
- का0 संजय कुमार यादव
- का0 अभिषेक शुक्ला
थाना सैदपुर पुलिस
जनपद गाजीपुर




