Ghazipur

11 किलो गांजा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

जंगीपुर पुलिस ने मऊ-वाराणसी हाईवे से आरोपी को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी बरामद

रिपोर्ट: पवन (जंगीपुर)

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर की जंगीपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुरुवार को एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 11 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (नं. UP54 AQ 5313) को भी जब्त किया है। यह कार्रवाई मऊ से वाराणसी जाने वाले हाईवे पर अरसदपुर तिराहा के पास चेकिंग के दौरान की गई।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान रंजय कुमार मौर्या के रूप में हुई है, जो जनपद बलिया के ग्राम सिहाचवर, थाना गड़वार का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 26 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक, रंजय पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रह चुका है और उसके खिलाफ साल 2019 में बलिया जिले के बासडीह थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अब एक बार फिर उसी एक्ट के तहत थाना जंगीपुर में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

इस गिरफ्तारी को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। थाना प्रभारी जंगीपुर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, तभी गुप्त सूचना के आधार पर अरसदपुर तिराहे से युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा मिला, जिसकी तस्करी के लिए वह हाईवे के रास्ते जा रहा था।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी हासिल कर आगे की कार्रवाई की जा सके। मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button