जौनपुर: शिक्षक पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लूट के 2800 रुपये बरामद

रिपोर्ट: राजकुमार बेनवंशी।
जौनपुर। लाइनबाजार पुलिस ने शिक्षक पर गोली चलाकर चैन लूटने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से लूटी गई चैन की बिक्री से प्राप्त 2800 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
गौरतलब है कि 1 सितंबर की सुबह कंधरपुर निवासी प्राथमिक शिक्षक संतोष कुमार यादव टहल रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने चैन लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने संतोष यादव के पैर में गोली मार दी और गले से दो चैन छीनकर फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
शनिवार को पुलिस ने वांछित अपराधी शिवम यादव उर्फ मोनू, निवासी बीबीपुर थाना सिकरारा, को आरटीओ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी अभिषेक यादव के साथ पहले भी जेल जा चुका है और यह गिरोह जौनपुर व आसपास के जिलों में सक्रिय रहा है। बरामद 2800 रुपये लूटी गई चैन की बिक्री से मिले थे, जिन्हें वह अपनी एक महिला मित्र के इलाज के लिए भेज रहा था। पुलिस ने बताया कि फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।




