Varanasi

‘मिशन शक्ति 5.0’: वाराणसी में नन्हीं बच्चियों ने एक दिन के लिए संभाली ACP साइबर क्राइम की कुर्सी

ख़बर भारत डेस्क

वाराणसी। महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए वाराणसी में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शनिवार (27 सितंबर 2025) को एक अनूठा आयोजन हुआ। ग्रूटगार्डियंस (Groot Guardians) संस्था से जुड़ी दो बच्चियां, रोशनी और रानी, ने एक दिन के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) साइबर क्राइम का कार्यभार संभाला।

पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम कार्यालय पहुंचने पर दोनों नन्हीं अधिकारियों का पुलिसकर्मियों ने सैल्यूट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाली।

रोशनी और रानी में संभाली ACP साइबर क्राइम की कुर्सी

 

रोशनी और रानी ने कार्यालय के अलग-अलग डेस्क का निरीक्षण किया और विस्तार से जाना कि किस तरह साइबर अपराधों की जांच, तकनीकी विश्लेषण और कानूनी कार्रवाई की जाती है। बच्चियों ने गंभीरता और उत्साह के साथ कार्यों को समझने की कोशिश की।

इस दौरान एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना ने बच्चियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चियों को नेतृत्व और जिम्मेदारी का अनुभव दिलाना है, ताकि वे समझ सकें कि समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की क्या भूमिका होती है।

कार्यक्रम ने बच्चियों को न केवल आत्मविश्वास और प्रेरणा दी, बल्कि महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा जागरूकता को भी नई दिशा दी। यह पहल आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदारी और नेतृत्व की राह दिखाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button