Ghazipur

सैदपुर तहसील में उत्कृष्ट BLO को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया सम्मानित, SIR अभियान की तारीख बढ़ी

आकाश पाण्डेय, गाज़ीपुर

 

सैदपुर (गाजीपुर)। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान की अंतिम तारीख को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। पहले 4 दिसंबर 2025 निर्धारित अंतिम तारीख को अब बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। इस संबंध में आज सैदपुर तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में नायब तहसीलदार विश्राम यादव, सैदपुर नायब तहसीलदार अजय बर्मा एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर की मौजूदगी रही। बैठक में BLO एवं अन्य कर्मचारियों को नई तारीख की जानकारी दी गई तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर ने 1 दिसंबर 2025 तक 100% SIR कार्य पूर्ण करने वाले उत्कृष्ट BLO को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। सर ने सभी सम्मानित BLO से उनके अनुभव साझा करने को कहा और उनके कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही BLO को निर्देश दिए कि वे अपने आस-पास के लोगों को भी मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक फॉर्म भरे जा सकें और अभियान में तेजी आए।

अधिकारियों ने सभी BLO को आगामी 11 दिसंबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का संकल्प दिलाया। बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने नई तारीख तक पूर्ण कार्य करने का आश्वासन दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button