BANARAS LIT FEST की प्रबन्ध समिति की अहम बैठक सम्पन्न, तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियों को मिली गति
दीपक मधोक की अध्यक्षता में हुई बैठक में साहित्य, संस्कृति और आयोजन प्रबंधन पर मंथन, सदस्यों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां

आरिफ़ अंसारी, ख़बर भारत
वाराणसी। बनारस लिटफेस्ट की निर्णायक मंडली की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को सनबीम स्कूल, लहरतारा के प्रेक्षागृह में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में लिटफेस्ट से जुड़े प्रमुख आयोजक, निर्णायक मंडल के सदस्य तथा शहर के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार, शिक्षाविद् और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी तीन दिवसीय वृहद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देना और इसकी तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

बैठक के दौरान विभिन्न साहित्यिक सत्रों, रचनात्मक प्रतियोगिताओं, विशिष्ट अतिथियों की सहभागिता, मंच संचालन, मीडिया समन्वय और व्यवस्थागत पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को सुचारु, प्रभावी और यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही आयोजन से जुड़े अलग-अलग विभागों के दायित्व तय किए गए और संबंधित सदस्यों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम समन्वित रूप से संपन्न हो सके।
उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव साझा करते हुए आयोजन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर जोर दिया। बैठक का माहौल सकारात्मक और रचनात्मक रहा, जिसमें सभी ने बनारस लिटफेस्ट को एक यादगार साहित्यिक उत्सव बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर सहमति जताई।

बैठक में दीपक मधोक, बृजेश सिंह, अमित शेवरामनी, अशोक कपूर, धवल प्रकाश, डॉ. आशीष कुमार, अमित कुमार, अंकित कुमार, खालिद अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, अपर्णा सिंह, शुभाशीष चटर्जी, गौतम कुमार, रमा रमन, रितिका उपाध्याय और विनोद कुमार गुप्ता सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।




